बिहार के मुख्य सचिव पहुंचे भागलपुर:निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का किया दौरा, कहा- जल्द काम हो पूरा

बिहार के मुख्य सचिव पहुंचे भागलपुर:निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का किया दौरा, कहा- जल्द काम हो पूरा

भागलपुर में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत पहुंचे। इन्होंने शनिवार को निर्माणाधीन पीरपैंती पावर प्लांट परियोजना का दौरा किया। इसका मुख्य उद्देश्य परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेना और निर्धारित समय के भीतर काम पूरा कराने को लेकर समीक्षा करना था। मुख्य सचिव ने परियोजना प्रबंधन टीम के साथ बैठक कर निर्माण काम में तेजी लाने, समन्वय बढ़ाने और सभी आवश्यक सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना और संभावित चुनौतियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में बिजली की कमी को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए बेहद गंभीर है। ऐसे में अदाणी पावर प्लांट, पीरपैंती का निर्माण कार्य समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि राज्य को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार, औद्योगिक विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शुरू मुख्य सचिव का दौरा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शुरू हुआ। परियोजना स्थल का निरीक्षण किया डीएम नवल किशोर चौधरी ने बताया कि सड़क निर्माण विभाग के सचिव, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य परियोजना की प्रगति की समीक्षा करना और इसके समक्ष मौजूद विभिन्न समस्याओं का आकलन करना था।।उन्होंने कहा कि अधिकांश समस्याओं का समाधान कर लिया गया है। शेष मुद्दों के निराकरण के लिए 10 दिनों का समय लिया गया है। इसके बाद परियोजना को शीघ्र चालू करने की दिशा में काम तेज़ी से आगे बढ़ेगा, ताकि भागलपुर की धरती से विद्युत उत्पादन शुरू हो सके और पूरे बिहार को बेहतर बिजली उपलब्ध कराई जा सके। डीएम ने बताया कि मुख्य सचिव ने परियोजना को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। भागलपुर में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत पहुंचे। इन्होंने शनिवार को निर्माणाधीन पीरपैंती पावर प्लांट परियोजना का दौरा किया। इसका मुख्य उद्देश्य परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेना और निर्धारित समय के भीतर काम पूरा कराने को लेकर समीक्षा करना था। मुख्य सचिव ने परियोजना प्रबंधन टीम के साथ बैठक कर निर्माण काम में तेजी लाने, समन्वय बढ़ाने और सभी आवश्यक सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना और संभावित चुनौतियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में बिजली की कमी को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए बेहद गंभीर है। ऐसे में अदाणी पावर प्लांट, पीरपैंती का निर्माण कार्य समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि राज्य को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार, औद्योगिक विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शुरू मुख्य सचिव का दौरा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शुरू हुआ। परियोजना स्थल का निरीक्षण किया डीएम नवल किशोर चौधरी ने बताया कि सड़क निर्माण विभाग के सचिव, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य परियोजना की प्रगति की समीक्षा करना और इसके समक्ष मौजूद विभिन्न समस्याओं का आकलन करना था।।उन्होंने कहा कि अधिकांश समस्याओं का समाधान कर लिया गया है। शेष मुद्दों के निराकरण के लिए 10 दिनों का समय लिया गया है। इसके बाद परियोजना को शीघ्र चालू करने की दिशा में काम तेज़ी से आगे बढ़ेगा, ताकि भागलपुर की धरती से विद्युत उत्पादन शुरू हो सके और पूरे बिहार को बेहतर बिजली उपलब्ध कराई जा सके। डीएम ने बताया कि मुख्य सचिव ने परियोजना को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *