चंदनकियारी में महाशिव रात्रि पर छऊ नृत्य समारोह का आयोजन

भास्कर न्यूज | चंदनकियारी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर संगीत नाटक अकादमी छऊ केंद्र चंदनकियारी में छऊ नृत्य महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन संस्कृत साहित्य की शिक्षिका एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित डॉ. आशा रानी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने छऊ नृत्य की सांस्कृतिक विरासत और इसकी परंपरा को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में चंदनकियारी, भुवनेश्वर, सरायकेला एवं पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भुवनेश्वर से आये संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सदाशिव प्रधान उपस्थित रहे। वहीं राजकीय छऊ नृत्य एवं प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व निदेशक एवं अकादमी अवार्डी तपन पटनायक, पश्चिम बंगाल से छऊ गुरु एवं राष्ट्रपति सम्मानित साधु चरण महतो तथा छऊ सलाहकार समिति के सदस्य एवं गुरु हराधन महतो उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज | चंदनकियारी महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर संगीत नाटक अकादमी छऊ केंद्र चंदनकियारी में छऊ नृत्य महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन संस्कृत साहित्य की शिक्षिका एवं राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित डॉ. आशा रानी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने छऊ नृत्य की सांस्कृतिक विरासत और इसकी परंपरा को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में चंदनकियारी, भुवनेश्वर, सरायकेला एवं पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने आकर्षक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भुवनेश्वर से आये संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सदाशिव प्रधान उपस्थित रहे। वहीं राजकीय छऊ नृत्य एवं प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व निदेशक एवं अकादमी अवार्डी तपन पटनायक, पश्चिम बंगाल से छऊ गुरु एवं राष्ट्रपति सम्मानित साधु चरण महतो तथा छऊ सलाहकार समिति के सदस्य एवं गुरु हराधन महतो उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *