स्टेशनरी सप्लायर से 2 लाख 44 हजार रुपये की ठगी

सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा साइबर ठगों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर सपोर्ट के नाम पर एक स्टेशनरी सप्लायर से 2 लाख 44 हजार रुपये की ठगी की है। यह घटना जिला अधिवक्ता संघ परिसर में संचालित शिवम इंटरप्राइजेज के मालिक अरुण कुमार वर्मा के साथ हुई। खाते से लगातार पैसे निकलने पर पीड़ित ने तुरंत अपने बैंक खाते का संचालन रुकवाया। अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान के इंटरनेट बैंकिंग में तकनीकी दिक्कत आने के बाद उन्होंने 28 जनवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में सुधार के लिए गए थे। वहां से लौटने के बाद 30 जनवरी को उन्हें 9144397533 मोबाइल नंबर से बैंक के कथित साइबर सपोर्ट का कॉल आया और एक लिंक भेजा गया। फोन करने वाले ने कहा कि वो बैंक ऑफ़ बड़ौदा से फोन कर रहे है और इंटरनेट बैकिंग को चालू करने के लिए आपके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया है। फोन करने वाले भेजे गये लिंक पर क्लिक करने को कहा। पीड़ित ने बताया कि 30 जनवरी को लिंक पर क्लिक किया तो 31 जनवरी को उनके खाते से पहले दो लाख, पांच बार साढ़े 7-7 हजार और अंतिम बार 9 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। बचाव के लिए संचालित टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा साइबर ठगों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर सपोर्ट के नाम पर एक स्टेशनरी सप्लायर से 2 लाख 44 हजार रुपये की ठगी की है। यह घटना जिला अधिवक्ता संघ परिसर में संचालित शिवम इंटरप्राइजेज के मालिक अरुण कुमार वर्मा के साथ हुई। खाते से लगातार पैसे निकलने पर पीड़ित ने तुरंत अपने बैंक खाते का संचालन रुकवाया। अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान के इंटरनेट बैंकिंग में तकनीकी दिक्कत आने के बाद उन्होंने 28 जनवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में सुधार के लिए गए थे। वहां से लौटने के बाद 30 जनवरी को उन्हें 9144397533 मोबाइल नंबर से बैंक के कथित साइबर सपोर्ट का कॉल आया और एक लिंक भेजा गया। फोन करने वाले ने कहा कि वो बैंक ऑफ़ बड़ौदा से फोन कर रहे है और इंटरनेट बैकिंग को चालू करने के लिए आपके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया है। फोन करने वाले भेजे गये लिंक पर क्लिक करने को कहा। पीड़ित ने बताया कि 30 जनवरी को लिंक पर क्लिक किया तो 31 जनवरी को उनके खाते से पहले दो लाख, पांच बार साढ़े 7-7 हजार और अंतिम बार 9 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। बचाव के लिए संचालित टोल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *