Chamoli सुरंग हादसे पर Hemant Soren ने CM Pushkar Dhami से बात कर श्रमिकों का हाल जाना

Chamoli सुरंग हादसे पर Hemant Soren ने CM Pushkar Dhami से बात कर श्रमिकों का हाल जाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के चमोली जिले में एक निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने के बाद वहां कथित तौर पर फंसे झारखंड के श्रमिकों के संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। सोरेन ने कहा कि धामी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सोरेन ने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार, सुरंग में फंसे लोगों में खूंटी, गुमला और अन्य जिलों के मजदूर भी शामिल हैं।

सोरेन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इस संबंध में मैंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से फोन पर बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।’’
अधिकारियों ने बताया कि चमोली में एक जलविद्युत परियोजना स्थल पर निर्माणाधीन सुरंग में बृहस्पतिवार को पानी और मलबा घुसने से कम से कम तीन श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है, जबकि 16 अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में बचाए गए कुछ मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं।

यह घटना टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) लिमिटेड की पिपलकोटी क्षेत्र स्थित परियोजना स्थल पर हुई। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का निर्माण कार्य हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *