CG News: प्रदेश में फिल्म ‘शतक’ टैक्स-फ्री, छह माह तक दर्शकों को एसजीएसटी में छूट, आदेश जारी

CG News:  प्रदेश में फिल्म ‘शतक’ टैक्स-फ्री, छह माह तक दर्शकों को एसजीएसटी में छूट, आदेश जारी

CG News: राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री घोषित करने का निर्णय लिया है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा 28 फरवरी 2026 से अगले छह माह तक प्रभावी रहेगी।

सरकार का कहना है कि फिल्म के विषय और उसके सामाजिक-सांस्कृतिक संदेश को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें।

आदेश के मुताबिक, दर्शकों को टिकट खरीदते समय एसजीएसटी के बराबर राशि की छूट दी जाएगी। यानी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत से एसजीएसटी घटाकर ही बिक्री की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *