मुरादाबाद के 24 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट:परीक्षा पास करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए

मुरादाबाद के 24 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट:परीक्षा पास करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए

मुरादाबाद में कांठ रोड स्थित आर एस डी स्पोर्ट्स एकेडमी में जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद ने ब्लैक बेल्ट वितरण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर जिले के 24 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि ताइक्वांडो एक ओलंपिक खेल है और यह विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ब्लैक बेल्ट हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को वर्षों तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यह परीक्षा राष्ट्रीय ताइक्वांडो महासंघ द्वारा आयोजित की जाती है और प्रमाण पत्र दक्षिण कोरिया से जारी होते हैं। ब्लैक बेल्ट डॉन-1 प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में रोहित कुमार, आशीष सिंह, आर्यन मसीह, अयान नबी, हाकिमीन हसीब, यशोदा थापा, पार्थ मेहरोत्रा, आदित्य सिंह, अविरल सिंह, अब्दुल्ला मुग़ीज़, अब्दुल रहमान, झलक गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, सान्वी सिंह, देवांशी तंगनामी, ऋतिक सैनी, वैभव सक्सेना, तनिष्क जैन, युवराज और मयंक दिवाकर शामिल हैं। ब्लैक बेल्ट डॉन-2 में स्वास्तिक सचदेवा और लक्ष्य मिश्रा ने सफलता प्राप्त की। समारोह में आर एस डी स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. अजय शर्मा और डॉ. गरिमा शर्मा ने खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा, टेक्निकल डायरेक्टर केशव थापा सहित अन्य पदाधिकारी और खिलाड़ी भी उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *