पाटन | पीएमश्री प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अखरा में वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा रहे। अध्यक्षता भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने की। अति विशिष्ट अतिथि योगीराज साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, नपं अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, प्रणव शर्मा, नेहा वर्मा, केवल देवांगन, अतुल तिवारी, नीरज सिन्हा रहे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति, सरस्वती वंदना, भरथरी, कर्मा, ददरिया, योग नृत्य, बारहमासी अन्य छत्तीसगढ़ी लोकगीत की प्रस्तुति दी। खेल, योग और संगीत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। राजेश्वरी वर्मा, चंद्रशेखर छेदैय्या, योगेश्वर वर्मा, बाबा वर्मा आदि उपस्थित थे।


