Celebrity Beauty Tips: 46 की उम्र में भी रानी मुखर्जी का नेचुरल ग्लो हर किसी को हैरान कर देता है। न भारी मेकअप और न ही महंगे स्किनकेयर ट्रीटमेंट इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की खूबसूरती का राज छुपा है एक बेहद सिंपल और देसी इंग्रीडिएंट में। हाल ही में Humans of Bombay से बातचीत के दौरान रानी ने खुलासा किया कि वह अपनी स्किन की देखभाल के लिए जिस चीज पर भरोसा करती हैं, वह है नारियल तेल, जो सालों से भारतीय घरों में इस्तेमाल होता आ रहा है।रानी के मुताबिक, कोस्टल परवरिश और नेचुरल लाइफस्टाइल से जुड़ा यह ब्यूटी सीक्रेट उनकी स्किन पर काफी असरदार साबित होता है। ऐसे में नारियल तेल के फायदों और सही इस्तेमाल को समझने के लिए हमने बात की ब्यूटी एक्सपर्ट मनप्रीत खन्ना से। बातचीत में उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्किन टाइप के लिए नारियल तेल इस्तेमाल करने का कौन-सा तरीका सबसे ज्यादा असरदार हो सकता है।
किस देसी चीज पर भरोसा करती हैं रानी मुखर्जी?
रानी मुखर्जी ने Humans of Bombay से बातचीत में बताया कि वह किसी महंगे प्रोडक्ट या कॉम्प्लिकेटेड स्किनकेयर रूटीन पर भरोसा नहीं करतीं। उनका कहना है कि उनकी खूबसूरती का असली राज सिर्फ नारियल का तेल है।रानी ने कहा,“मैं सिर्फ नारियल तेल इस्तेमाल करती हूं। मुझे नारियल तेल बहुत पसंद है। चाहे ब्यूटी रेजीमेन के तौर पर इस्तेमाल करना हो या खाने में, नारियल तेल से बेहतर कुछ नहीं है।”
स्किन के लिए नारियल तेल के फायदे
नारियल तेल त्वचा को अंदर से पोषण देता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड्स स्किन को ड्राई होने से बचाते हैं और नेचुरल मॉइस्चर बनाए रखते हैं।
- रूखी और सेंसिटिव स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।
- स्किन की नेचुरल शाइन बढ़ाने में मददगार है।
- रात में लगाने से सुबह त्वचा सॉफ्ट और फ्रेश महसूस होती है।
कोस्टल एरिया वालों के लिए क्यों है ज्यादा असरदार
जैसा कि रानी मुखर्जी ने भी बताया, तटीय इलाकों में रहने वालों की स्किन और बालों के लिए नारियल तेल खासतौर पर सूट करता है। नम मौसम और समुद्री हवा के कारण स्किन को जो अतिरिक्त देखभाल चाहिए, नारियल तेल उसे बैलेंस करने में मदद करता है।
ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताए चेहरे पर नारियल तेल लगाने के 3 असरदार तरीके
नाइट मॉइश्चराइजर की तरह
रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से फेसवॉश से साफ करें। इसके बाद 2–3 बूंद वर्जिन कोकोनट ऑयल लेकर हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर मसाज करें। यह स्किन को रातभर पोषण देता है, ड्राइनेस दूर करता है और सुबह उठते ही चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।
मेकअप रिमूवर के तौर पर
कॉटन पैड या उंगलियों पर थोड़ा सा नारियल तेल लें और चेहरे पर लगे मेकअप को धीरे-धीरे साफ करें। नारियल तेल स्किन को नुकसान पहुंचाए बिना मेकअप हटाता है और साथ ही स्किन को सॉफ्ट व स्मूद बनाए रखता है, जिससे चेहरे पर खिंचाव नहीं आता।
फेस मसाज और ग्लो ट्रीटमेंट
हफ्ते में 2 बार हल्का गुनगुना नारियल तेल लेकर 5–7 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, स्किन रिलैक्स होती है और चेहरे पर नेचुरल शाइन आती है, जो उम्र के असर को भी कम दिखाने में मदद करती है।


