CEC बर्खास्तगी मांग पर कांग्रेस का कलेक्टोरेट घेराव,पुलिस से झूमाझटकी:सैकड़ों कांग्रेसी रैली निकालकर पहुंचे, जमकर नारेबाजी; तीन लेयर में बैरिकेडिंग से रोका गया

CEC बर्खास्तगी मांग पर कांग्रेस का कलेक्टोरेट घेराव,पुलिस से झूमाझटकी:सैकड़ों कांग्रेसी रैली निकालकर पहुंचे, जमकर नारेबाजी; तीन लेयर में बैरिकेडिंग से रोका गया

महासमुंद में CEC ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को शहर में रैली निकाली। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। कलेक्टोरेट पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी जलाया। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्टोरेट का घेराव किया गया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कलेक्टोरेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रदर्शनकारियों को परिसर के अंदर जाने से रोकने के लिए तीन लेयर में बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तक पहुंचे और वहीं प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी भी हुई। हालांकि, बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष और खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने किया। रैली में सरायपाली विधायक चातुरी नंद, पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, पूर्व विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला, प्रभारी महामंत्री लक्ष्मण पटेल, गौरव चंद्राकर, समीम खान, गणेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने कलेक्टोरेट घेराव के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपनी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कलेक्टोरेट और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया था। बैरिकेडिंग के साथ ही इलाके में आने-जाने वाले लोगों और प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *