घाटमपुर में मारपीट का CCTV:बाइक सवार को कार से रोका, हमलावरों ने पीटा; पुलिस तलाश में जुटी

कानपुर के घाटमपुर में शुक्रवार को मारपीट का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में कुछ युवकों द्वारा एक बाइक सवार को कार से रोककर पीटने का मामला दर्ज किया गया है। हमलावर बाइक सवार को घायल कर अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना घाटमपुर थाना क्षेत्र के पुराना अस्पताल रोड पर हुई। पुराना अस्पताल रोड निवासी अभय सिंह चौहान पुत्र शिव सिंह चौहान ने शुक्रवार दोपहर घाटमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। 3 तस्वीरें देखिए… राइडर सैलून के पास पहुंचते ही पीछे से आई एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक के आगे आकर रोक दिया। कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। अभय सिंह चौहान का आरोप है कि कार से प्रियांशू सचान (पप्पू) अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ उतरा। उनके हाथों में लोहे की रॉड थी और उन्होंने अभय को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब अभय ने विरोध किया, तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस हमले में अभय के सिर और शरीर पर चोटें आईं। लोगों की भीड़ जुटती देख हमलावर अभय को जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी कार छोड़कर मौके से भाग निकले। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि अभय सिंह चौहान की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से मिली कार को सीज कर दिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *