CBSE 12th Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही 12वीं के नतीजे घोषित करने की तैयारी में है। कॉपियों की जांच का काम तेजी से चल रहा है और पूरी संभावना है कि, मई के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
लाखों स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार
इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। देशभर से करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने यह एग्जाम दी है। परीक्षाओं में भारी संख्या में स्टूडेंट्स के शामिल होने के कारण कॉपियों के मूल्यांकन में थोड़ा समय लग रहा है। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का पूरा फोकस बिना किसी गलती के बिल्कुल सटीक रिजल्ट तैयार करने पर है।
कब तक आ सकता है रिजल्ट
सीबीएसई ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन पिछले सालों के पैटर्न पर नजर डालें तो उम्मीद जताई जा रही है कि, नतीजे 10 से 15 मई के बीच कभी भी घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट डिक्लेयर करने की पूरी प्रक्रिया अब अपने आखिरी चरण पर है।
पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। अगर कोई स्टूडेंट किसी एक हिस्से में भी 33 परसेंट अंक नहीं ला पाता है तो, उसे उस सब्जेक्ट में फेल माना जाएगा। इसलिए रिजल्ट आने पर स्टूडेंट्स को विषय के अनुसार अपने नंबर ध्यान से चेक करने चाहिए।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की वजह से सर्वर डाउन हो सकता है। इसलिए बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए कई विकल्प दिए हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए सीबीएसई क्लास 12 रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- जानकारी सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आप डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट सीधे अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट के साथ जारी होंगे ये आंकड़े
नतीजों के साथ ही सीबीएसई बोर्ड ओवरऑल पासिंग परसेंटेज लड़के और लड़कियों का अलग-अलग परफॉर्मेंस और एरिया वाइज पासिंग फिगर्स भी जारी करेगा। इसके आधार पर यह पता चलेगा कि इस साल का रिजल्ट पिछले सालों के मुकाबले कैसा रहा। अगर नंबर आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके पास कॉपियों की री-चेकिंग और कंपार्टमेंट एग्जाम देने का ऑप्शन भी मौजूद रहेगा।


