सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक मवेशी व्यापारी को गोली मारकर 38,500 रुपये लूट लिए गए। यह घटना सपहा गांव के समीप हुई, जहां अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घायल व्यापारी को इलाज के लिए बुद्ध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पहचान सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 38 निवासी 55 वर्षीय मो. इसराइल के रूप में हुई है। वह अपने बेटे मोहम्मद मोईउद्दीन के साथ बाइक पर मधेपुरा के बरदहा जा रहे थे। सपहा गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और फायरिंग कर रोक दिया। अपराधियों ने मो. इसराइल से खस्सी-बकरी खरीदने के लिए रखे 38,500 रुपये लूट लिए। जब उन्होंने विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके हाथ में गोली मार दी। गोली आर-पार हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए हर बिंदु पर जांच और कार्रवाई कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक मवेशी व्यापारी को गोली मारकर 38,500 रुपये लूट लिए गए। यह घटना सपहा गांव के समीप हुई, जहां अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घायल व्यापारी को इलाज के लिए बुद्ध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पहचान सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 38 निवासी 55 वर्षीय मो. इसराइल के रूप में हुई है। वह अपने बेटे मोहम्मद मोईउद्दीन के साथ बाइक पर मधेपुरा के बरदहा जा रहे थे। सपहा गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और फायरिंग कर रोक दिया। अपराधियों ने मो. इसराइल से खस्सी-बकरी खरीदने के लिए रखे 38,500 रुपये लूट लिए। जब उन्होंने विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके हाथ में गोली मार दी। गोली आर-पार हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए। सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए हर बिंदु पर जांच और कार्रवाई कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


