जयपुर में पकड़ी ‘घटिया’ सोहनपापड़ी की बड़ी खेप, 1600 किलो मौके पर नष्ट – जांच के लिए भेजे सैम्पल
राजस्थान में आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर में मिलावटी और असुरक्षित मिठाइयों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग की सेंट्रल टीम ने…

