आजादी के वक्त बदबूदार मोहल्ले में सो रहे थे गांधी:भाषण से पहले नेहरू रोने क्यों लगे; दिग्गज नेताओं का पहला इंडिपेंडेंस डे कैसे बीता
14 अगस्त 1947 की शाम। लुटियंस की नई दिल्ली में यॉर्क रोड के बंगला नंबर 17 पर भीड़ जुट रही थी। यह जवाहरलाल नेहरू का आवास था, जो कुछ ही घंटों में आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बनने वाले थे। संन्यासियों ने उन्हें पीतांबर पहनाया, माथे पर राख-तिलक लगाया। माथे की राख पोंछते ही नेहरू…

