अमेठी एसपी ने अहोरवा भवानी मंदिर का दौरा किया:श्रावण के दूसरे सोमवार पर सुरक्षा व्यवस्था परखी, पूजा-अर्चना की
अमेठी। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने शिवरतनगंज थाना क्षेत्र स्थित मां अहोरवा भवानी मंदिर का भ्रमण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सरवणन टी. सोमवार सुबह करीब 9 बजे जनपद भ्रमण पर निकले। उन्होंने मंदिर परिसर…

