भावना बनीं पहली महिला ‘टॉप गन’:20 सप्ताह का लीडर कोर्स पूरा कर हासिल की उपलब्धि, एक प्रतिशत पायलट एफसीएल के लिए चुने जाते हैं
मिथिला की बेटी और भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक और इतिहास रचा है। उन्होंने भारतीय वायुसेना का सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण फाइटर कॉम्बेट लीडर (एफसीएल) कोर्स पूरा कर लिया है। इसके साथ ही वह भारतीय वायुसेना की पहली महिला ‘टॉप गन’ बन गई हैं। इस उपलब्धि से उनके परिवार और मिथिला…

