सीतामढ़ी में किसान-मजदूरों का प्रोटेस्ट:सरकार के खिलाफ नारेबाजी, SDM ने लिया मेमोरैंडम
सीतामढ़ी शहर के अंबेडकर स्थल पर सोमवार को किसान-मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बिहार राज्य किसान सभा, सीटू और ग्रामीण मजदूर यूनियन सहित कई संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान “किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए। प्रदर्शनकारियों…

