जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र के कुरवाटांड़ स्थित मालाकार टोला में सोमवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान मालाकार टोला निवासी उमाकांत माली की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार देर शाम घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ देर बाद ज्योति अपने कमरे में चली गई। बाद में जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। 2 दिन पहले भी किशोरी घर से निकली थी मृतका के चाचा ओंकार मालाकार ने बताया कि परिवार के सदस्य सोमवार को धान की रोपाई के लिए खेत में गए थे और शाम करीब सात बजे घर लौटे। घर पहुंचने पर ज्योति के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने परिवार में किसी तरह के विवाद की जानकारी होने से इनकार किया। ज्योति इंटरमीडिएट की छात्रा थी। इधर, स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। लोगों के अनुसार, दो दिन पहले भी किशोरी घर से कहीं चली गई थी, जिसकी सूचना पुलिस को भी दिए जाने की बात कही जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच घटना की सूचना मिलते ही गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पलटा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस घटना से पहले की परिस्थितियों और परिजनों के बयानों का भी विश्लेषण कर रही है। किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र के कुरवाटांड़ स्थित मालाकार टोला में सोमवार देर रात एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान मालाकार टोला निवासी उमाकांत माली की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोमवार देर शाम घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके कुछ देर बाद ज्योति अपने कमरे में चली गई। बाद में जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वह मृत अवस्था में मिली। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। 2 दिन पहले भी किशोरी घर से निकली थी मृतका के चाचा ओंकार मालाकार ने बताया कि परिवार के सदस्य सोमवार को धान की रोपाई के लिए खेत में गए थे और शाम करीब सात बजे घर लौटे। घर पहुंचने पर ज्योति के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने परिवार में किसी तरह के विवाद की जानकारी होने से इनकार किया। ज्योति इंटरमीडिएट की छात्रा थी। इधर, स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। लोगों के अनुसार, दो दिन पहले भी किशोरी घर से कहीं चली गई थी, जिसकी सूचना पुलिस को भी दिए जाने की बात कही जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच घटना की सूचना मिलते ही गरही थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पलटा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस घटना से पहले की परिस्थितियों और परिजनों के बयानों का भी विश्लेषण कर रही है। किशोरी की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

