किशनगंज पुलिस ने साइबर ठगी के ₹1.20 लाख वापस दिलाए:पीड़ित से 1.60 लाख का हुआ था फ्रॉड, 40 हजार की वापसी के लिए प्रयास जारी
किशनगंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने साइबर ठगी के मामले में पीड़ित को बड़ी राहत प्रदान करते हुए ठगी गई राशि का एक बड़ा हिस्सा वापस कराने में कामयाबी पाई…

