शेखपुरा में ब्रह्माकुमारियों ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव:नन्हें बच्चे बने कृष्ण और राधा, नृत्य से लोगों का मोहा मन
शेखपुरा के कटरा चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। यह पर्व एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के तौर पर मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की सुंदर झांकी दिखाई गई। कृष्ण की भूमिका में सान्वी कुमारी और राधिका के रूप में प्रज्ञा कुमारी, तृष्णा…

