अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के परिवार से जुड़ा चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई के चर्चगेट स्थित उनके माता-पिता के घर से करीब ₹5 लाख की सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई। मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने 40 वर्षीय घरेलू सहायिका सीमा विनोद घाटे को गिरफ्तार किया है।…

