टॉस से ठीक पहले अचानक बदला Team India का कप्तान, वॉर्म-अप मैच में KL Rahul संभालेंगे कमान

टॉस से ठीक पहले अचानक बदला Team India का कप्तान, वॉर्म-अप मैच में KL Rahul संभालेंगे कमान

IND vs SL XI Warm Up Match Update: भारत और श्रीलंका XI के बीच शुरू हुए वॉर्म अप मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा और पहले दिन के खेल से कप्तान शुभमन गिल बाहर हो गए। टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को कमान सौंपी गई है। इस दौरान श्रीलंका XI के कप्तान सोनल दिनुशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अहम मानी जा रही है। इस मुकाबले में खेलकर कई खिलाड़ियों के पास श्रीलंकाई सरजमीं पर खुद का ढालने का मौका होगा।

टीम इंडिया 2021-22 के बाद श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए आई है। तब से अब तक भारतीय टेस्ट टीम में कई बड़े बदलाव हो चुके हैं। जिसकी वजह से टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें श्रीलंका में खेलना का अनुभव नहीं है। ये वॉर्म-अप मैच उनके लिए किसी बड़े मौके से कम नहीं है।

टीम इंडिया के लिए जीत जरूरी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इस 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम को हर हाल में जीत हासिल करना होगा। टीम इंडिया ने इस साइकिल के 9 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और 4 में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बचे हुए 9 मुकाबलों में से टीम इंडिया को हर हाल में 7 में जीत हासिल करनी होगी। श्रीलंका दौरे के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज और फिर ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने घर पर 5 मैचों की सीरीज खेलनी है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को आखिरी बार टेस्ट सीरीज में हार 2008 में मिली थी। उसके बाद या तो टीम इंडिया जीती है या सीरीज बराबरी पर खत्म हुई है।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, सारांश जैन, औकिब नबी, मानव सुथार और गुरनूर बराड़।

श्रीलंका XI की पूरी टीम

निशान मदुश्का (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, रविंदु रसांथा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), रमेश मेंडिस, दिलम सुदीरा, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, इसिथा विजेसुंदरा, असंका मनोज, अंजला बंडारा और केशरा नुवंता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *