रायसेन में वनरक्षक की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च:DFO सहित वनकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, माफियाओं के खिलाफ एकजुटता का दिया संदेश

रायसेन में वनरक्षक की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च:DFO सहित वनकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि, माफियाओं के खिलाफ एकजुटता का दिया संदेश

रायसेन में वन विभाग के कर्मचारियों ने मुरैना वनमंडल में पदस्थ रहे वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के विरोध में शुक्रवार रात को कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और वन माफियाओं के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया गया। डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के नेतृत्व में यह कैंडल मार्च वनमंडल कार्यालय से शुरू होकर महामाया चौक तक पहुंचा। महामाया चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिवंगत वनरक्षक को नमन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। दो तस्वीरों में देखिए कैंडर मार्च… डीएफओ बोलीं-हरिकेश ने प्राणों का बलिदान दिया डीएफओ प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि हरिकेश गुर्जर ने वन सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वन और खनन माफियाओं का मुकाबला संगठित होकर ही किया जा सकता है। कैंडल मार्च में शामिल सभी कर्मचारियों ने स्वर्गीय गुर्जर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके बलिदान को याद करते हुए वन संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर रविकांत अमृत (रायसेन पश्चिम), धीरेंद्र पांडे (परिक्षेत्र अधिकारी गड़ी), महेंद्र पारेल, आदर्श मिश्रा, दीपेंद्र सिंह राजावत, प्रभात यादव, नरेश कुशवाहा सहित कई मैदानी कर्मचारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *