Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ पावर कंपनी आईपीओ के माध्यम से शेयर बाजार में होगी सूचीबद्ध

Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ पावर कंपनी आईपीओ के माध्यम से शेयर बाजार में होगी सूचीबद्ध

Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 जून को रायपुर (Raipur) में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैबिनेट मीटिंग के बाद ​इसकी जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ (IPO) के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंज (Stock Exchange) में सूचीबद्ध किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय से आम नागरिकों और निवेशकों (Investors) को कंपनी की विकास यात्रा में भागीदार बनने का अवसर मिलेगा तथा कंपनी की वित्तीय क्षमता और पारदर्शिता को नई मजबूती मिलेगी। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के ऊर्जा क्षेत्र (Energy Sector) के लिए यह बड़ा फैसला है। मंत्रिपरिषद ने इस संबंध में आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने के लिए कंपनी (Chhattisgarh State Power Transmission Company Limited) के संचालक मंडल को अधिकृत किया है।

यह भी पढ़ें : घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, छत्तीसगढ़ में 1000 रुपए के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *