Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ में गैर धान क्रॉप पर मिलेंगे 15 हजार रुपए

Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ में गैर धान क्रॉप पर मिलेंगे 15 हजार रुपए

Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 जून को रायपुर (Raipur) में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कैबिनेट मीटिंग के बाद ​इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिपरिषद ने खरीफ-2026 से कृषक उन्नति योजना (Krishak Unnati Yojana) के नवीन स्वरूप को मंजूरी दी है। राज्य सरकार द्वारा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने तथा धान (Dhan) पर अत्यधिक निर्भरता कम करने के उद्देश्य से धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसलें (Kharif Crop) लेने वाले किसानों एवं दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी तथा कपास (Cotton) की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ पावर कंपनी आईपीओ के माध्यम से शेयर बाजार में होगी सूचीबद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *