दरभंगा में बस ने ऑटो में मारी टक्कर:गाड़ी के परखच्चे उड़े, ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत; ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा

दरभंगा में बस ने ऑटो में मारी टक्कर:गाड़ी के परखच्चे उड़े, ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत; ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा

दरभंगा में तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई। ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ है। घटना सोनकी थाना क्षेत्र के एसएच-56 स्थित ग्रीन सिटी के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुशेश्वरस्थान से दरभंगा की ओर आ रही दो बस एक-दूसरे को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रही ऑटो में टक्कर मार दी। लापरवाही के चलते 2 लोगों की मौत हो गई। मृतक ऑटो ड्राइवर जदी अहमद(30) जमालपुर के खैसा गांव का रहने वाला था। जबकि यात्री की पहचान रढ़ियाम गांव वार्ड-4 निवासी गंगा साफी(37) के तौर पर हुई है। घर जाने के लिए ऑटो रिजर्व किया था गंगा साफी के भतीजे शंकर साफी ने बताया कि चाचा कोलकाता में कपड़ा धुलाई का काम करते थे। कोलकाता से लौटने के बाद दरभंगा रेलवे स्टेशन से ऑटो बुक किया था, लेकिन घर पहुंचने से पहले उनकी जान चली गई। सरकार से मुआवजे की मांग ड्राइवर के बड़े भाई जमीर ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि जदी की शादी हो चुकी थी। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी गर्भवती है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, सूचना मिलते ही सोनकी थाना के एसएचओ शशिकांत झा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। दरभंगा में तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई। ओवरटेक के चक्कर में हादसा हुआ है। घटना सोनकी थाना क्षेत्र के एसएच-56 स्थित ग्रीन सिटी के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुशेश्वरस्थान से दरभंगा की ओर आ रही दो बस एक-दूसरे को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रही ऑटो में टक्कर मार दी। लापरवाही के चलते 2 लोगों की मौत हो गई। मृतक ऑटो ड्राइवर जदी अहमद(30) जमालपुर के खैसा गांव का रहने वाला था। जबकि यात्री की पहचान रढ़ियाम गांव वार्ड-4 निवासी गंगा साफी(37) के तौर पर हुई है। घर जाने के लिए ऑटो रिजर्व किया था गंगा साफी के भतीजे शंकर साफी ने बताया कि चाचा कोलकाता में कपड़ा धुलाई का काम करते थे। कोलकाता से लौटने के बाद दरभंगा रेलवे स्टेशन से ऑटो बुक किया था, लेकिन घर पहुंचने से पहले उनकी जान चली गई। सरकार से मुआवजे की मांग ड्राइवर के बड़े भाई जमीर ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि जदी की शादी हो चुकी थी। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी गर्भवती है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, सूचना मिलते ही सोनकी थाना के एसएचओ शशिकांत झा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *