अस्पतालों में सक्रिय दलालों को बख्शा नहीं जाएगा-सिविल सर्जन:IMA जमुई ने डॉक्टर अरुण का किया सम्मान, अवैध क्लिनिकों पर होगी कार्रवाई

अस्पतालों में सक्रिय दलालों को बख्शा नहीं जाएगा-सिविल सर्जन:IMA जमुई ने डॉक्टर अरुण का किया सम्मान, अवैध क्लिनिकों पर होगी कार्रवाई

जमुई में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जमुई इकाई के सदस्यों ने शनिवार को नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार (सीएस) का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें शॉल और गुलदस्ता भेंट किया गया। आईएमए प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मांगों को सीएस के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शहर और प्रखंड में संचालित अवैध क्लिनिकों की जांच प्राथमिकता सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर और प्रखंड क्षेत्रों में संचालित अवैध क्लिनिकों की जांच करना है। उन्होंने कहा कि जिन क्लिनिकों में पंजीकृत डॉक्टर नहीं मिलेंगे या जो क्लिनिक किसी अन्य डॉक्टर के नाम पर गलत तरीके से चलाए जा रहे हैं, उन्हें तत्काल बंद कराया जाएगा और संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी उन्होंने यह भी बताया कि अस्पतालों में सक्रिय दलालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन की मदद ली जाएगी और स्थानीय थाने से इस संबंध में पत्राचार भी किया जा चुका है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अपने निर्धारित रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करना अनिवार्य होगा। आईएमए जमुई के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने पंजीकृत क्लिनिकों और डॉक्टरों की समुचित जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जो भी क्लिनिक या डॉक्टर अनरजिस्टर्ड हैं, उन्हें चिन्हित कर बंद किया जाए, ताकि मरीजों की जान और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर डीएस डॉ. नौशाद, आईएमए सचिव डॉ. नेहाल अहमद, डॉ. एस.के. गुप्ता, डॉ. प्रीतम कुमार, डॉ. अरुण बरनवाल, डॉ. एजाज सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। जमुई में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जमुई इकाई के सदस्यों ने शनिवार को नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार (सीएस) का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें शॉल और गुलदस्ता भेंट किया गया। आईएमए प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मांगों को सीएस के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। शहर और प्रखंड में संचालित अवैध क्लिनिकों की जांच प्राथमिकता सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर और प्रखंड क्षेत्रों में संचालित अवैध क्लिनिकों की जांच करना है। उन्होंने कहा कि जिन क्लिनिकों में पंजीकृत डॉक्टर नहीं मिलेंगे या जो क्लिनिक किसी अन्य डॉक्टर के नाम पर गलत तरीके से चलाए जा रहे हैं, उन्हें तत्काल बंद कराया जाएगा और संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी उन्होंने यह भी बताया कि अस्पतालों में सक्रिय दलालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन की मदद ली जाएगी और स्थानीय थाने से इस संबंध में पत्राचार भी किया जा चुका है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अपने निर्धारित रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करना अनिवार्य होगा। आईएमए जमुई के अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने पंजीकृत क्लिनिकों और डॉक्टरों की समुचित जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि जो भी क्लिनिक या डॉक्टर अनरजिस्टर्ड हैं, उन्हें चिन्हित कर बंद किया जाए, ताकि मरीजों की जान और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर डीएस डॉ. नौशाद, आईएमए सचिव डॉ. नेहाल अहमद, डॉ. एस.के. गुप्ता, डॉ. प्रीतम कुमार, डॉ. अरुण बरनवाल, डॉ. एजाज सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *