BRICS समिट में भारत नहीं आएंगे बांग्लादेशी PM रहमान:बांग्लादेश बोला- प्रधानमंत्री के तौर पर न्योता नहीं मिला था; दूसरी बार भारत यात्रा भी टली

BRICS समिट में भारत नहीं आएंगे बांग्लादेशी PM रहमान:बांग्लादेश बोला- प्रधानमंत्री के तौर पर न्योता नहीं मिला था; दूसरी बार भारत यात्रा भी टली

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि भारत ने तारिक रहमान को प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि BIMSTEC के चेयरमैन के तौर पर सम्मेलन में बुलाया है। फॉरेन सर्विस अकादमी में पत्रकारों से कबीर ने कहा कि प्रधानमंत्री को BRICS में शामिल होने का अलग से न्योता नहीं मिला है। भारत में 12-13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन होना है। बांग्लादेश सरकार की ओर से कोई प्रतिनिधि समिट में भेजा जा सकता है। हुमायूं कबीर ने कहा कि तारीक रहमान की पहली भारत यात्रा BRICS जैसे किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान नहीं होगी। बांग्लादेश सरकार सही समय आने पर प्रधानमंत्री की भारत की अलग द्विपक्षीय यात्रा की तैयारी कर रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *