BREAKING: टीकमगढ़ में पहले दो बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद पेड़ पर झूली मां, सुबह मिला तीनों का शव

BREAKING: टीकमगढ़ में पहले दो बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद पेड़ पर झूली मां, सुबह मिला तीनों का शव

Tikamgarh Crime News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से गुरूवार को हृदयविदारक मामला सामने आया है। जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बछोड़ा में लोड़गंज मुहल्ले में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला और थोड़ी ही दूरी पर कुएं में उसके दोनों बच्चे के शव मिले हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अमला पहुंच गया है। घटना की जांच की जा रही है। घटना के कारण फिलहाल अज्ञात बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बछोड़ा के लोड़गंज की निवासी रश्मि कुशवाहा उम्र 25 साल का शव आज पेड़ पर लटका हुआ मिला। इससे कुछ दूरी पर महिला की 6 साल की बच्ची पूर्वी कुशवाहा और 4 साल के बच्चे हार्दिक कुशवाहा के शव कुएं में मिले हैं। इस दर्दनाक घटना में महिला व दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण व जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *