‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन को देख… फूट-फूटकर रोने लगी जापानी फैन, वीडियो वायरल

‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन को देख… फूट-फूटकर रोने लगी जापानी फैन, वीडियो वायरल

Allu Arjun Fan Emotional Video: ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों जापान के टोक्यो में हैं, जहां उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 16 जनवरी, 2026 को रिलीज हुई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म और अभिनेता दोनों को लेकर जापान में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक जापानी फैन अल्लू अर्जुन को देखते ही फूट-फूटकर रोने लगती है।

सामने आया वीडियो

वीडियो में दिखाई देता है कि एक मीट-एंड-ग्रीट इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन फैंस से मिल रहे होते हैं। तभी वह भीड़ में एक जापानी फैन को पहचान लेते हैं। वह मुस्कुराते हुए उसके पास जाते हैं, नमस्ते करते हैं और हाथ मिलाते हैं। इस प्यार भरे इशारे से वह फैन इतनी भावुक हो जाती है कि खुशी के आसूं रोक नहीं पाती।

यह पल सिर्फ फैन के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया भर के दर्शकों के लिए भी दिल छू लेने वाला बन गया है। यह वीडियो साफ दिखाता है कि अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता सीमाओं से कहीं आगे बढ़ चुकी है और उनका स्टारडम अब ग्लोबल लेवल पर मजबूती से चमक रहा है।

बता दें ये वीडियो इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कंचन और पृथ्वी ने शेयर किया, जो जापान में फैन मीट में मौजूद थीं। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

पुष्पा 2 जापान में रिलीज

बता दें ‘पुष्पा 2: द रूल’ 4 दिसंबर 2024 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1,871 करोड़ रुपये की कमाई की और यह अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई।

हालांकि, जापान में अल्लू अर्जुन की मौजूदगी के बावजूद फिल्म की ओपनिंग थोड़ी धीमी रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, जापान में फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 886 एडमिशन दर्ज किए। वहीं दूसरी फिल्मों की तुलना करें तो ‘RRR’ ने 8,230 और साहो ने 6,510 एडमिशन हासिल किए थे।

जापान ट्रिप का खूब आनंद ले रहे हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ जापान ट्रिप का खूब आनंद ले रहे हैं। उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी इंस्टाग्राम पर वहां से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। पूरा परिवार मकर संक्रांति से पहले हैदराबाद से निकला था और एक हफ्ते से ज्यादा समय से जापान में है। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने टोक्यो के मशहूर सेंसो-जी मंदिर से एक खूबसूरत फैमिली फोटो भी शेयर की, जिसमें सभी सर्दियों के कपड़ों में नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *