गांधी स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे बेगूसराय प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-9 में आज का मुकाबला बलिया ब्लास्टर्स बनाम किंग्स इलेवन बेगूसराय के बीच खेला गया। जिसमें बलिया ब्लास्टर्स ने किंग्स इलेवन बेगूसराय को 24 रन से हराकर बीपीएल सीजन-9 टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलिया ब्लास्टर्स की टीम ने निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले में अमित राधे के धुंआधार शतक के बदौलत 4 विकेट खोकर 174 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें अमित राधे ने 66 गेंदों में नाबाद 100 रनों की नाबाद पारी खेली। किंग्स इलेवन के कोई भी गेंदबाज खास प्रभाव नहीं डालते हुए एक मात्र हर्ष ने 3 विकेट झटके। जयंत ने 52 रन अपने नाम किया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन बेगूसराय की टीम 21 ओवर खेलते हुए 8 विकेट गवाकर 150 रन ही बना पाई। किंग्स इलेवन बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल कृष्णा ने 53 और जयंत ने 52 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लेकिन टीम को जीत के दहलीज तक नहीं पहुंचा सके। बलिया ब्लास्टर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए ओमकार ने 3 विकेट और अन्य गेंदबाजों ने 1- 1 विकेट हासिल कर सके। शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद शतक बनाने के लिए बलिया ब्लास्टर्स टीम के अमित राधे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, डेंटल डिपो के डायरेक्टर आशीष कुमार गुप्ता उर्फ निक्कू, क्रिकेटर मो. शकील और बीपीएल संयोजक निराला कुमार ने अवार्ड दिया। इसके पहले आज के मैच का विधिवत उद्घाटन डॉ. सोनू शंकर ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। आज के मैच के मुख्य निर्णायक शाहिद अख्तर और विश्वजीत कुमार थे। गांधी स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे बेगूसराय प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-9 में आज का मुकाबला बलिया ब्लास्टर्स बनाम किंग्स इलेवन बेगूसराय के बीच खेला गया। जिसमें बलिया ब्लास्टर्स ने किंग्स इलेवन बेगूसराय को 24 रन से हराकर बीपीएल सीजन-9 टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बलिया ब्लास्टर्स की टीम ने निर्धारित 21 ओवर के मुकाबले में अमित राधे के धुंआधार शतक के बदौलत 4 विकेट खोकर 174 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें अमित राधे ने 66 गेंदों में नाबाद 100 रनों की नाबाद पारी खेली। किंग्स इलेवन के कोई भी गेंदबाज खास प्रभाव नहीं डालते हुए एक मात्र हर्ष ने 3 विकेट झटके। जयंत ने 52 रन अपने नाम किया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन बेगूसराय की टीम 21 ओवर खेलते हुए 8 विकेट गवाकर 150 रन ही बना पाई। किंग्स इलेवन बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल कृष्णा ने 53 और जयंत ने 52 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। लेकिन टीम को जीत के दहलीज तक नहीं पहुंचा सके। बलिया ब्लास्टर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए ओमकार ने 3 विकेट और अन्य गेंदबाजों ने 1- 1 विकेट हासिल कर सके। शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए नाबाद शतक बनाने के लिए बलिया ब्लास्टर्स टीम के अमित राधे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से नवाजा गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, डेंटल डिपो के डायरेक्टर आशीष कुमार गुप्ता उर्फ निक्कू, क्रिकेटर मो. शकील और बीपीएल संयोजक निराला कुमार ने अवार्ड दिया। इसके पहले आज के मैच का विधिवत उद्घाटन डॉ. सोनू शंकर ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। आज के मैच के मुख्य निर्णायक शाहिद अख्तर और विश्वजीत कुमार थे।


