चेन्नई ट्रिपल मर्डर के पीड़ितों के शव शेखपुरा पहुंचे:गर्भवती पत्नी व डेढ़ साल के बेटे की भी हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई ट्रिपल मर्डर के पीड़ितों के शव शेखपुरा पहुंचे:गर्भवती पत्नी व डेढ़ साल के बेटे की भी हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

शेखपुरा में चेन्नई में हुए सामूहिक तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों में शामिल गर्भवती पत्नी और उसके डेढ़ साल के बेटे का शव गुरुवार को शेखपुरा जिले के पथलाफार गांव स्थित उनके घर पहुंचा। इस घटना में पति-पत्नी और उनके मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। शवों के घर पहुंचते ही परिवार में एक बार फिर मातम छा गया। इससे पहले, मृतक गौरव का शव पिछले सप्ताह ही विशेष वाहन से चेन्नई से घर लाया गया था। हत्यारों ने पति, पत्नी और मासूम बच्चे के शवों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। चेन्नई पुलिस के अनुसार, दो साल के मासूम का शव अड्यार नदी के पास मध्य कैलाश से बरामद किया गया था, जबकि पत्नी का शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया था। मौके से आई तस्वीरें देखिए… लावारिस बोरे से दुर्गंध आने लगी
मृतक गौरव के बड़े भाई सौरव ने बताया कि चेन्नई पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह मामला यौन शोषण और आपसी विवाद से जुड़ा था। आरोपियों ने कथित तौर पर गौरव और उसके परिवार को रास्ते से हटाने के लिए यह जघन्य अपराध किया। यह मामला तब सामने आया जब चेन्नई के अड्यार इलाके में एक लावारिस बोरे से दुर्गंध आने लगी। पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के पथलाफार गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 24 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस को इस सामूहिक हत्या की पूरी कहानी पता चली। डेढ़ साल के बेटे बीरबन कुमार की भी हत्या की थी
गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने न केवल गौरव की, बल्कि उसकी गर्भवती पत्नी मुनीता कुमारी और डेढ़ साल के बेटे बीरबन कुमार की भी हत्या की थी। चेन्नई पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गौरव की पत्नी मुनीता कुमारी का शव भी बरामद कर लिया था। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की पहल पर ही दोनों शवों को घर तक पहुंचाया जा सका। और अब यहाँ से पांच लोग चेन्नई जाकर शेखपुरा जिला प्रशासन के सहयोग से गर्भवती पत्नी और डेढ़ साल के मासूम का शव लाया। सौरव ने कहा की शव लाने में जो भी खर्च हुआ। उसका पुरा खर्चा चेन्नई प्रशासन ने उठाया है। सीओ बीडीओ सभी मौके पर पहुंचे हुए थे
वहीं शेखपुरा के श्रम अधीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया की मृतक के शव को लाने के लिए डीएम शेखर आनंद के द्वारा चेन्नई पुलिस और वहां के स्थानीय प्रशासन से बात की गई थी। जिसके बाद चेन्नई प्रशासन ने शव लाने की अनुमति दे दी। श्रम अधीक्षक ने कहा की प्रवासी मजदूरों के लिए जो मुआवजा होता है। उसे देने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है। बताते चलें की इस दौरान पथलाफार गांव में नगर थाना की पुलिस दंगा निरोधक दस्ता और सीओ बीडीओ सभी मौके पर पहुंचे हुए थे। शेखपुरा में चेन्नई में हुए सामूहिक तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों में शामिल गर्भवती पत्नी और उसके डेढ़ साल के बेटे का शव गुरुवार को शेखपुरा जिले के पथलाफार गांव स्थित उनके घर पहुंचा। इस घटना में पति-पत्नी और उनके मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। शवों के घर पहुंचते ही परिवार में एक बार फिर मातम छा गया। इससे पहले, मृतक गौरव का शव पिछले सप्ताह ही विशेष वाहन से चेन्नई से घर लाया गया था। हत्यारों ने पति, पत्नी और मासूम बच्चे के शवों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। चेन्नई पुलिस के अनुसार, दो साल के मासूम का शव अड्यार नदी के पास मध्य कैलाश से बरामद किया गया था, जबकि पत्नी का शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया था। मौके से आई तस्वीरें देखिए… लावारिस बोरे से दुर्गंध आने लगी
मृतक गौरव के बड़े भाई सौरव ने बताया कि चेन्नई पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि यह मामला यौन शोषण और आपसी विवाद से जुड़ा था। आरोपियों ने कथित तौर पर गौरव और उसके परिवार को रास्ते से हटाने के लिए यह जघन्य अपराध किया। यह मामला तब सामने आया जब चेन्नई के अड्यार इलाके में एक लावारिस बोरे से दुर्गंध आने लगी। पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शेखपुरा जिले के पथलाफार गांव निवासी सुरेंद्र यादव के 24 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस को इस सामूहिक हत्या की पूरी कहानी पता चली। डेढ़ साल के बेटे बीरबन कुमार की भी हत्या की थी
गिरफ्तार आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने न केवल गौरव की, बल्कि उसकी गर्भवती पत्नी मुनीता कुमारी और डेढ़ साल के बेटे बीरबन कुमार की भी हत्या की थी। चेन्नई पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गौरव की पत्नी मुनीता कुमारी का शव भी बरामद कर लिया था। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की पहल पर ही दोनों शवों को घर तक पहुंचाया जा सका। और अब यहाँ से पांच लोग चेन्नई जाकर शेखपुरा जिला प्रशासन के सहयोग से गर्भवती पत्नी और डेढ़ साल के मासूम का शव लाया। सौरव ने कहा की शव लाने में जो भी खर्च हुआ। उसका पुरा खर्चा चेन्नई प्रशासन ने उठाया है। सीओ बीडीओ सभी मौके पर पहुंचे हुए थे
वहीं शेखपुरा के श्रम अधीक्षक राजेश कुमार सिन्हा ने बताया की मृतक के शव को लाने के लिए डीएम शेखर आनंद के द्वारा चेन्नई पुलिस और वहां के स्थानीय प्रशासन से बात की गई थी। जिसके बाद चेन्नई प्रशासन ने शव लाने की अनुमति दे दी। श्रम अधीक्षक ने कहा की प्रवासी मजदूरों के लिए जो मुआवजा होता है। उसे देने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है। बताते चलें की इस दौरान पथलाफार गांव में नगर थाना की पुलिस दंगा निरोधक दस्ता और सीओ बीडीओ सभी मौके पर पहुंचे हुए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *