BN कॉलेज के हॉस्टल में उत्पाद की रेड:भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद, जांच में जुटी टीम

BN कॉलेज के हॉस्टल में उत्पाद की रेड:भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद, जांच में जुटी टीम

पटना यूनिवर्सिटी के BN कॉलेज हॉस्टल में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की है। जिसमें शराब की खेप बरामद की गई है। पकड़ी गई शराब विदेशी कंपनी से निर्मित है। हालांकि इस मामले में किसी छात्र की गिरफ्तारी नहीं हुई है। SHO पीरबहोर राजकुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की ओर से एक शख्स को पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर बंद हॉस्टल से शराब मिली है। इसमें पीरबहोर थाने की पुलिस का भी सहयोग रहा है। मौके पर मेरे कर्मी मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक फिलहाल बीएन कॉलेज का हॉस्टल बंद है। इसमें छात्र नहीं रह रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शराब की खेप कब रखी गई। पटना यूनिवर्सिटी के BN कॉलेज हॉस्टल में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की है। जिसमें शराब की खेप बरामद की गई है। पकड़ी गई शराब विदेशी कंपनी से निर्मित है। हालांकि इस मामले में किसी छात्र की गिरफ्तारी नहीं हुई है। SHO पीरबहोर राजकुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की ओर से एक शख्स को पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर बंद हॉस्टल से शराब मिली है। इसमें पीरबहोर थाने की पुलिस का भी सहयोग रहा है। मौके पर मेरे कर्मी मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक फिलहाल बीएन कॉलेज का हॉस्टल बंद है। इसमें छात्र नहीं रह रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शराब की खेप कब रखी गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *