BMW X1 LWB भारत में लॉन्च, 49.9 लाख रुपये शुरुआती कीमत और चेन्नई में उत्पादन

BMW X1 LWB भारत में लॉन्च, 49.9 लाख रुपये शुरुआती कीमत और चेन्नई में उत्पादन

जर्मनी की लक्जरी वाहन विनिर्माता बीएमडब्ल्यू ने भारत में पहली बार लक्जरी कार खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से अपने लोकप्रिय एसयूवी मॉडल एक्स1 का लॉन्ग व्हीलबेस (एलडब्ल्यूबी) संस्करण शुक्रवार को पेश किया। कंपनी ने एक्स1 एलडब्ल्यूबी की शुरुआती कीमत 49.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। इसका उत्पादन कंपनी के चेन्नई स्थित संयंत्र में स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।

लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल में सामान्य संस्करण की तुलना में यात्रियों को पैरों के लिए अधिक जगह मिलती है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरदीप सिंह बरार ने कहा कि कंपनी ने 2026 की पहली छमाही में 9,000 से अधिक कार बेचीं और बिक्री में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इस दौरान कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री 78 प्रतिशत बढ़ी।

इसे भी पढ़ें: RBI: भारत का Forex Reserves बढ़कर 716.91 अरब डॉलर पर पहुंचा, 9.90 अरब डॉलर का इजाफा

उन्होंने कहा कि लंबे व्हीलबेस वाले मॉडलों की बिक्री में 24 प्रतिशत और एसयूवी की बिक्री में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई। लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल का कंपनी की कुल बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक योगदान है। बरार ने कहा कि कंपनी ने भारत में आईएक्स1 से लेकर 3-सीरीज और 5-सीरीज से लेकर 7-सीरीज तक विभिन्न मॉडलों में लॉन्ग व्हीलबेस रणनीति अपनाई है।

इसे भी पढ़ें: Harmanpreet Singh ने कहा नीदरलैंड के खिलाफ 60 मिनट बेहतर खेलना जरूरी

उन्होंने कहा कि बीएमडब्ल्यू के पास भारतीय लक्जरी कार बाजार में लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल की सबसे व्यापक श्रृंखला है। बीएमडब्ल्यू ने वर्ष 2026 में भारत में 25 नए मॉडल पेश करने की घोषणा की थी, जिनमें से 13 मॉडल अब तक पेश किए जा चुके हैं। बीएमडब्ल्यू ने आई5 का लॉन्ग व्हीलबेस सेडान मॉडल भी पेश किया, जिसका उत्पादन भारत में स्थानीय स्तर पर किया जाएगा।

यह चेन्नई स्थित बीएमडब्ल्यू ग्रुप के संयंत्र से निकलने वाला कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक मॉडल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *