भारतीय जनता पार्टी अपने 45वें स्थापना दिवस को इस बार पूरे देश सहित बिहार में भी भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर विस्तृत कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया किॉ, 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग जिलों में प्रवास करेंगे, जबकि 7 से 12 अप्रैल तक “गांव-बस्ती चलो अभियान” चलाया जाएगा। संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर संजय सरावगी ने कहा कि, भाजपा का मुख्य उद्देश्य इस बार संगठन को और मजबूत करना तथा जनसंपर्क को व्यापक स्तर पर बढ़ाना है।’ उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘विपक्ष के पास न नीति है, न नियत और न ही नेतृत्व है। भाजपा बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए संगठन स्तर पर लगातार कार्य कर रही है।’ युवाओं को जोड़ने पर विशेष फोकस प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि, जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस बार स्थापना दिवस कार्यक्रमों का मुख्य फोकस गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं को पार्टी से जोड़ना होगा। इसके तहत युवाओं को भाजपा की नीतियों, विचारधारा और कार्यों से अवगत कराया जाएगा।
कई चरणों में होंगे कार्यक्रम
भाजपा द्वारा स्थापना दिवस को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम तय किए गए हैं— इस अभियान के तहत हर विधानसभा क्षेत्र के 50 बड़े गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, गणमान्य लोगों से संपर्क और एनडीए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। “सेवा और राष्ट्र प्रथम” का संकल्प संजय सरावगी ने कहा कि,’भाजपा का हर कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर “सेवा भाव” और “राष्ट्र प्रथम” के मूलमंत्र के साथ काम करने का संकल्प लेता है।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि, ‘इस बार का कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा देगा और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा।’ भारतीय जनता पार्टी अपने 45वें स्थापना दिवस को इस बार पूरे देश सहित बिहार में भी भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पटना स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर विस्तृत कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया किॉ, 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसके तहत राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग जिलों में प्रवास करेंगे, जबकि 7 से 12 अप्रैल तक “गांव-बस्ती चलो अभियान” चलाया जाएगा। संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर संजय सरावगी ने कहा कि, भाजपा का मुख्य उद्देश्य इस बार संगठन को और मजबूत करना तथा जनसंपर्क को व्यापक स्तर पर बढ़ाना है।’ उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘विपक्ष के पास न नीति है, न नियत और न ही नेतृत्व है। भाजपा बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए संगठन स्तर पर लगातार कार्य कर रही है।’ युवाओं को जोड़ने पर विशेष फोकस प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि, जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस बार स्थापना दिवस कार्यक्रमों का मुख्य फोकस गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं को पार्टी से जोड़ना होगा। इसके तहत युवाओं को भाजपा की नीतियों, विचारधारा और कार्यों से अवगत कराया जाएगा।
कई चरणों में होंगे कार्यक्रम
भाजपा द्वारा स्थापना दिवस को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम तय किए गए हैं— इस अभियान के तहत हर विधानसभा क्षेत्र के 50 बड़े गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, गणमान्य लोगों से संपर्क और एनडीए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। “सेवा और राष्ट्र प्रथम” का संकल्प संजय सरावगी ने कहा कि,’भाजपा का हर कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर “सेवा भाव” और “राष्ट्र प्रथम” के मूलमंत्र के साथ काम करने का संकल्प लेता है।’ उन्होंने उम्मीद जताई कि, ‘इस बार का कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा देगा और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा।’


