भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज सागर प्रवास पर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल 12 जनवरी को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह शाम 4 बजे बीना स्थित खेल ग्राउण्ड में आयोजित स्वर्गीय राकेश सिरोठिया स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे वीबी-जी रामजी जनजागरण अभियान की बैठक और सायं 5.45 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *