BJP President Nitin Nabin रविवार को मथुरा और वृंदावन का दौरा करेंगे

BJP President Nitin Nabin रविवार को मथुरा और वृंदावन का दौरा करेंगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान नवीन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम भी सुनेंगे।

भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने यहां जारी एक बयान में बताया कि नवीन वृंदावन के अक्षय पात्र चंद्रोदय मंदिर में रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 130वां संस्करण सुनेंगे।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहेंगे।
इसके बाद वह बांके बिहारी मंदिर जाएंगे। बाद में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी विधायक राजेश चौधरी के आवास पर जाकर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।


नवीन (45) को 20 जनवरी को पार्टी मुख्यालय में संगठन पर्व के समापन के बाद भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया था, जिसमें बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुए थे।
वह बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और 14 दिसंबर को भाजपाके कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने से पहले राज्य सरकार में कानून और न्याय, शहरी विकास एवं आवास मंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *