BJP कानपुर-बुंदेलखंड की पहली कार्यसमिति बैठक आज:17 जिलों के पदाधिकारी होंगे शा्मिल, क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी करेंगे मार्गदर्शन

BJP कानपुर-बुंदेलखंड की पहली कार्यसमिति बैठक आज:17 जिलों के पदाधिकारी होंगे शा्मिल, क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी करेंगे मार्गदर्शन

भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की नव नियुक्त क्षेत्रीय टीम की पहली कार्यसमिति बैठक आज, 5 सितंबर को आयोजित की जा रही है। बैठक में क्षेत्र के सभी 17 जिलों के जिला अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। नई टीम के गठन के बाद होने वाली यह पहली महत्वपूर्ण बैठक आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और अभियानों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू करेंगे। वहीं, भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और क्षेत्रीय पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों का मार्गदर्शन करेंगे। नई टीम का होगा औपचारिक परिचय क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी के मुताबिक, बैठक में नव नियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों और क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्यों का औपचारिक परिचय कराया जाएगा। इसके बाद संगठन की आगामी गतिविधियों, अभियानों और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत मंथन होगा। बैठक में बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और सक्रिय और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से धरातल पर उतारने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। आगामी अभियानों की बनेगी समयबद्ध योजना बैठक में पार्टी की ओर से आने वाले दिनों में चलाए जाने वाले विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों की समयबद्ध कार्ययोजना पर चर्चा होगी। क्षेत्रीय पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के बीच जिम्मेदारियों का समन्वय बनाने के साथ कार्यक्रमों की निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति भी तय की जाएगी। भाजपा संगठन का आधार बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ 17 जिलों, मंडलों और बूथों तक गतिविधियों को गति देने पर भी जोर रहेगा। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए पूरी तरह सक्रिय करने की रणनीति पर मंथन होगा। नई टीम के साथ नई ऊर्जा पर फोकस क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू के नेतृत्व में नई क्षेत्रीय टीम संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और क्षेत्रीय संगठन की आगामी प्राथमिकताओं को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने की रणनीति भी तय की जाएगी। भाजपा की प्राथमिकताओं में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और बूथ स्तर तक प्रभावी सक्रियता शामिल है। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता आपसी समन्वय से काम करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारियों, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्यों और सभी 17 जिलों के जिला अध्यक्षों की मौजूदगी रहेगी। प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी के मार्गदर्शन में होने वाली बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और क्षेत्र के सभी जिलों की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *