पंजाब के लुधियाना में जगराओं में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हालांकि सड़क हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं चला है। युवक सड़क पर बाइक सहित गिरा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जगराओं के सरकारी अस्पताल में रखवाया है।
हादसा जगराओं के कोठे खूजरा रोड पर शुक्रवार रात हुआ। मृतक बाइक सवार की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी जगराओं के रूप में हुई है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार अनियंत्रित होकर गिर गई। युवक का सिर सीधे सड़क से टकराने से उसे गंभीर चोटें आईं। जिसके कारण उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। खराब सड़क पर आए दिन हादसे लोगों का कहना है कि सड़क बहुत खराब है। इसके कारण यहां आये दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार इसको लेकर मांग की गई है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से इसपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर दोपहिया वाहनों से चलना मुश्किल होता है। इसलिए इस हादसे में सड़क की खराबी भी जिम्मेदार हो सकती है। लोगों ने युवक को सड़क पर घायल देखा तो पुलिस को दी सूचना लोगों कहना है कि बाइक कैसे अनियंत्रित हुई यह नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने सड़क पर गिरी बाइक देखी। पास जाकर देखने पर युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा था और उसके सिर से लगातार खून बह रहा था। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल जगराओं में रखवाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसा खराब सड़क के कारण हुआ या किसी वाहन की टक्कर से स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा सड़क की खराब हालत के कारण हुआ या किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से, इस बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। थाना सिटी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की बदहाल हालत को तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


