नालंदा में बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर बाइक सवार की मौत:देर रात काम से लौटने के बाद ट्रक से टकराया युवक, सड़क किनारे पहले से खड़ी थी गाड़ी

नालंदा में बिहटा-सरमेरा टू-लेन पर बाइक सवार की मौत:देर रात काम से लौटने के बाद ट्रक से टकराया युवक, सड़क किनारे पहले से खड़ी थी गाड़ी

नालंदा में एसएच-78 बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़हिया गांव के पास मंगलवार की रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़हिया गांव निवासी पंजाबी सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई अभिराम शर्मा ने बताया कि गुलशन गांव के ही पास स्थित ‘महादेव ढाबा’ में काम करता था। देर रात वह ढाबे से अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बड़हिया गांव के समीप सड़क के बीचो-बीच पहले से खराब खड़ी एक ट्रक से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त ट्रक दिन से ही बीच सड़क पर ब्रेकडाउन की अवस्था में खड़ी थी। उसे सड़क से हटाने या कोई संकेतक लगाने की कोई कवायद नहीं की गई। यह पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता है, जिसने एक युवक की जान ले ली। चार साल पहले गुलशन के बड़े भाई की हुई थी मौत गुलशन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और ढाबे पर काम कर परिवार की आजीविका में हाथ बंटाता था। उसके पिता पंजाबी सिंह पेशे से किसान हैं। इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है, क्योंकि ठीक 4 साल पहले गुलशन के एक बड़े भाई की भी करंट लगने से मौत हो चुकी थी। दूसरे बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को किया जब्त, कार्रवाई में जुटी घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सरमेरा थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बीच सड़क पर खड़ी ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। नालंदा में एसएच-78 बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़हिया गांव के पास मंगलवार की रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़हिया गांव निवासी पंजाबी सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई अभिराम शर्मा ने बताया कि गुलशन गांव के ही पास स्थित ‘महादेव ढाबा’ में काम करता था। देर रात वह ढाबे से अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बड़हिया गांव के समीप सड़क के बीचो-बीच पहले से खराब खड़ी एक ट्रक से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त ट्रक दिन से ही बीच सड़क पर ब्रेकडाउन की अवस्था में खड़ी थी। उसे सड़क से हटाने या कोई संकेतक लगाने की कोई कवायद नहीं की गई। यह पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता है, जिसने एक युवक की जान ले ली। चार साल पहले गुलशन के बड़े भाई की हुई थी मौत गुलशन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और ढाबे पर काम कर परिवार की आजीविका में हाथ बंटाता था। उसके पिता पंजाबी सिंह पेशे से किसान हैं। इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है, क्योंकि ठीक 4 साल पहले गुलशन के एक बड़े भाई की भी करंट लगने से मौत हो चुकी थी। दूसरे बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को किया जब्त, कार्रवाई में जुटी घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सरमेरा थाना अध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बीच सड़क पर खड़ी ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। परिजनों से आवेदन प्राप्त होने के बाद विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *