बदायूं में नीलगाय से बाइक टकराई, बुजुर्ग की मौत:बेटा बाल-बाल बचा, पिता होली मिलने रिश्तेदारी जा रहे थे

बदायूं में नीलगाय से बाइक टकराई, बुजुर्ग की मौत:बेटा बाल-बाल बचा, पिता होली मिलने रिश्तेदारी जा रहे थे

बदायूं में नीलगाय से बाइक टकराने के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा हजरतपुर थाना क्षेत्र के सेंटाडांडी गांव के पास हुआ। मृतक अपने बेटे के साथ होली मिलने रिश्तेदारी जा रहे थे, जहां बेटा बाल-बाल बच गया। अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं निवासी प्रतिपाल (60) अपने बेटे आशीष के साथ शनिवार को बाइक से हजरतपुर थाना क्षेत्र के उमरपुर स्थित अपने पुराने गांव जा रहे थे। सेंटाडांडी गांव के पास पहुंचते ही जंगल से निकली एक नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में प्रतिपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आशीष सुरक्षित बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही प्रतिपाल के परिवार में शोक छा गया। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण घटनास्थल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *