बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज लेंगे शपथ:CM समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल; आजादी के बाद राज्य के 43वें गवर्नर होंगे

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज लेंगे शपथ:CM समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल; आजादी के बाद राज्य के 43वें गवर्नर होंगे

बिहार के नए राज्यपाल के रूप में सैयद अता हसनैन आज पटना में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में सुबह 10 बजे होगा। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के.विनोद चंद्रन उन्हें शपथ दिलाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री-विधायक और कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहेंगे। आजादी के बाद सैयद अता हसनैन बिहार के 43वें राज्यपाल होंगे सैयद अता हसनैन गुरुवार को ही पटना पहुंच गए थे। राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना में अपनी बेहतर सेवाओं और रणनीतिक नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर उनकी गहरी समझ मानी जाती है। पटना पहुंचने के बाद की तस्वीरें…. आर्मी में करीब 40 साल तक दे चुके हैं सेवा सैयद अता हसनैन, करीब 40 सालों तक भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। उनके नेतृत्व में सेना में कई सामाजिक पहल शुरू की गई, जिनमें युवाओं के लिए शिक्षा, खेल-रोजगार से जुड़े कार्यक्रम शामिल रहे। इससे कश्मीर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की गई। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी वे राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों से जुड़े रहे। उन्हें (NDMA) का सदस्य बनाया गया, जहां उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में योगदान दिया। 26 साल बाद बिहार को मुस्लिम समुदाय से मिला था राज्यपाल इसके पहले 25 दिसंबर 2024 को UP के बुलंदशहर के रहने वाले आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया था। उनके रूप में बिहार को 26 साल बाद मुस्लिम राज्यपाल मिला था। इससे पहले मुस्लिम समाज से AR किदवई 1998 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। अब जो नए राज्यपाल की नियुक्ति हुई है, वो भी मुस्लिम हैं। बिहार के नए राज्यपाल के रूप में सैयद अता हसनैन आज पटना में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में सुबह 10 बजे होगा। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के.विनोद चंद्रन उन्हें शपथ दिलाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री-विधायक और कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहेंगे। आजादी के बाद सैयद अता हसनैन बिहार के 43वें राज्यपाल होंगे सैयद अता हसनैन गुरुवार को ही पटना पहुंच गए थे। राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना में अपनी बेहतर सेवाओं और रणनीतिक नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर उनकी गहरी समझ मानी जाती है। पटना पहुंचने के बाद की तस्वीरें…. आर्मी में करीब 40 साल तक दे चुके हैं सेवा सैयद अता हसनैन, करीब 40 सालों तक भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। अपने सैन्य करियर के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई। उनके नेतृत्व में सेना में कई सामाजिक पहल शुरू की गई, जिनमें युवाओं के लिए शिक्षा, खेल-रोजगार से जुड़े कार्यक्रम शामिल रहे। इससे कश्मीर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की गई। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी वे राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों से जुड़े रहे। उन्हें (NDMA) का सदस्य बनाया गया, जहां उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में योगदान दिया। 26 साल बाद बिहार को मुस्लिम समुदाय से मिला था राज्यपाल इसके पहले 25 दिसंबर 2024 को UP के बुलंदशहर के रहने वाले आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया था। उनके रूप में बिहार को 26 साल बाद मुस्लिम राज्यपाल मिला था। इससे पहले मुस्लिम समाज से AR किदवई 1998 तक बिहार के राज्यपाल रहे थे। अब जो नए राज्यपाल की नियुक्ति हुई है, वो भी मुस्लिम हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *