जंगल में लगे फड़ पर दांव लगाने में मगन थे जुआरी, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़, पुलिस ने 6 जुआरियों को पकड़ा

जंगल में लगे फड़ पर दांव लगाने में मगन थे जुआरी, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़, पुलिस ने 6 जुआरियों को पकड़ा

नरसिंहपुर. जिले के डोगरगांव थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम निभौरा के जंगल में स्थित एक झोरे में जुआरी फड़ जमाए दांव लगाने में मगन थे, तभी अचानक पुलिस पहुंची तो भगदड़ मच गई। पुलिस भी पूरी तैयारी से थी तो जुआरियों को भागने मौका नहीं मिल सका। पुलिस ने 6 जुआरियों को दबोचा और मोबाइल, वाहन समेत नकदी बरामद की। डोंगरगांव थाना प्रभारी प्रकाश पाठक ने बताया कि पुलिस को निभौरा के जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन व एएसपी संदीप भूरिया एसडीओपी ललित सिंह डागुर के नेतृत्व में दबिश दी गई। पुलिस ने फड़ से गोरेलाल सेन निवासी परसवाड़ा, इरशाद अली निवासी गाडरवारा, महेश चौकसे निवासी करपगांव, कोमल कौरव निवासी खड़ई, अभिषेक कौरव निवासी शाहपुर और विष्णु पटेल निवासी घाटपिडऱई को पकड़ा। जुआरियों के पास से 52 ताश पत्ते, 20300 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और तीन दोपहिया वाहन जब्त किए। थाना प्रभारी ने बताया कि जुआरियों को भागने मौका नहीं मिले इसके लिए एसआइ बबीता पहाड़े, एएसआइ शिशुपाल चौधरी, प्रधान आरक्षक आकेश तिवारी, आरक्षक सोबरन ठाकुर, आरक्षक प्रतीक जाटव और महिला आरक्षक गिनी तिवारी की मदद से घेराबंदी की गई।

जिले के डोगरगांव थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम निभौरा के जंगल में स्थित एक झोरे में जुआरी फड़ जमाए दांव लगाने में मगन थे, तभी अचानक पुलिस पहुंची तो भगदड़ मच गई। पुलिस भी पूरी तैयारी से थी तो जुआरियों को भागने मौका नहीं मिल सका। पुलिस ने 6 जुआरियों को दबोचा
ग्रामीण से बरामद अवैध शराब दिखाते हुए पुलिस।

घर के पास झाडिय़ों में छुपाकर रखी थी 60 लीटर कच्ची शराब,
सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम जूनाढाना में घर के पास झाडिय़ों में एक ग्रामीण द्वारा छुपाकर रखी गई 60 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। सुआतला थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत, 14 मई को पुलिस को मुखबिर से विशेष सूचना मिली। जानकारी दी गई कि ग्राम जूना ढाना निवासी एक व्यक्ति अपने मकान के पास झाडिय़ों में बेचने के लिए भारी मात्रा में हाथ भट्टी महुआ की कच्ची शराब छिपाए हुए है। सूचना प्राप्त होते ही प्रधान आरक्षक अशोक, कीरत विश्वकर्मा, आरक्षक शुभम, अखिलेश, राजेश यादव और महिला आरक्षक निधि तिवारी की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने बिहारीलाल पिता रामचरण किरार (36) को हिरासत में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *