Bihar STET Result 2026: इस तारीख को जारी होगा बिहार STET रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

Bihar STET Result 2026: इस तारीख को जारी होगा बिहार STET रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

Bihar STET Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) कल यानी 5 जनवरी को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने इसकी जानकारी साझा की है। एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Bihar STET Result 2026 Date: कल जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित STET 2025 की परीक्षा पिछले साल 14 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच कंप्यूटर बेस्ड मोड में ली गई थी। यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई थी। पेपर 1 उन कैंडिडेट्स के लिए था जो क्लास 9th और 10th के टीचर बनना चाहते हैं, वहीं पेपर 2 क्लास 11th और 12th के शिक्षकों के लिए कंडक्ट किया गया था। लंबे इंतजार के बाद अब बोर्ड कल इसके नतीजे जारी करने के लिए तैयार है।

Bihar STET Qualifying Marks 2025-26: किस कैटेगरी के लिए कितने अंक जरूरी

  • जनरल कैटेगरी: जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को पास होने के लिए कम से कम 50 परसेंट मार्क्स लाने होंगे।
  • पिछड़ा वर्ग: इस वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए 45 परसेंट मार्क्स लाना जरूरी है।
  • SC/ST और दिव्यांग कैटेगरी: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और बेंचमार्क डिसेबिलिटी वाले कैंडिडेट्स के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 40 परसेंट रखे गए हैं।

Bihar STET 2025 Scorecard Download: ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिये गए आसान तरीके को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘बिहार STET स्कोरकार्ड 2025’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक लॉगिन विंडो खुलेगी, जहां अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

Bihar STET Result 2026: आंसर-की हो चुकी है जारी

रिजल्ट से पहले बोर्ड एग्जाम की आंसर-की जारी कर चुका है। कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए 27 नवंबर तक का समय दिया गया था। परीक्षा पास करने के लिए हर कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग कटऑफ तय की गई है, जिसमें जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के कम से कम 50 परसेंट मार्क्स होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *