Bihar MLC Election 2026: निशांत और दीपक जा सकते हैं विधान परिषद, चिराग की पार्टी को पहली बार मिल सकती है एंट्री

Bihar MLC Election 2026: निशांत और दीपक जा सकते हैं विधान परिषद, चिराग की पार्टी को पहली बार मिल सकती है एंट्री

Bihar MLC Election 2026 बिहार विधान परिषद की खाली हो रही 10 सीटों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मई महीने के अंत तक चुनाव आयोग 10 में से 9 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। वहीं, एक सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। बिहार विधान परिषद की बाकी 9 सीटें 28 जून को खाली हो रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा जेडीयू के 4 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जबकि बीजेपी और राजद कोटे से 2-2 सीटें खाली हो रही हैं। वहीं, एक सीट कांग्रेस कोटे से रिक्त हो रही है। इन सीटों को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। एनडीए खाली हो रही सीटों पर जातीय और राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश में जुटा है, जबकि विपक्ष भी इस चुनाव को काफी गंभीरता से ले रहा है।

MLC चुनाव में नए चेहरों पर दांव की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, खाली हो रही सीटों पर निशांत कुमार और दीपक प्रकाश की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, एनडीए सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को भी एक सीट मिलने की चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि इस बार बीजेपी और जेडीयू दोनों ही विधान परिषद चुनाव में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में हैं। संगठन से जुड़े कुछ नए चेहरों को परिषद भेजे जाने की संभावना है। चुनाव में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर खास ध्यान दिया जाएगा। एनडीए ऐसे नेताओं को मौका देना चाहती है, जिनकी संगठन में मजबूत पकड़ हो। साथ ही असंतुष्ट नेताओं को साधने की कोशिश भी की जा सकती है। इसी वजह से दावेदारों की लॉबिंग तेज हो गई है। वर्तमान में विधान परिषद की कुल 10 सीटें खाली हैं, जिनमें से एक सीट पर आज (मंगलवार) उपचुनाव हो रहा है।

विधान परिषद चुनाव को लेकर RJD भी एक्टिव

तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी भी इस चुनाव को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है। पार्टी राज्यसभा चुनाव में मिली करारी हार से सबक लेते हुए इस बार ज्यादा मजबूत तैयारी में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी सामाजिक समीकरण साधने वाले नेताओं को मौका दे सकती है। जून में विधान परिषद की कई सीटें खाली हो रही हैं। बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय के विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद दो सीटें खाली हुई हैं, जबकि संजय प्रकाश का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जेडीयू में कुमुद वर्मा, गुलाम गौस, भीष्म सहनी और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के इस्तीफे से सीटें रिक्त हुई हैं। वहीं, राजद के सुनील कुमार सिंह और मोहम्मद फारूक की सीटें खाली हो रही हैं। कांग्रेस से समीर कुमार सिंह का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *