Rohed Khan on Qazi Touqeer: रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में रोजाना नए ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। घर के अंदर से एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स के बेघर होने का सिलसिला जारी है। हाल ही में शो से एलिमिनेट हुए रोहेद खान (Rohed Khan) ने बाहर आते ही घर के सबसे चर्चित और विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक, सिंगर काजी तौकीर (Qazi Touqeer) को लेकर बात की। उन्होंने हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि घर के अंदर काजी का जो बर्ताव था, बाहर आने के बाद उनका नजरिया उनके लिए पूरी तरह बदल गया है।
रोहेद खान ने काजी तौकीर के लिए क्या कहा?
बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद रोहेद खान ने एक इंटरव्यू दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रोहेद ने शो के दिनों को याद किया और काजी तौकीर की इंसानियत और उनकी पॉजिटिव एनर्जी की खुलकर तारीफ की।
रोहेद ने काजी के बारे में बात करते हुए कहा, “घर के अंदर अगर मुझे कोई सच में समझ आया, तो वह काजी तौकीर थे। जब भी मुझे रात में या कभी डर या टॉयलेट आता था, तो सिर्फ वही एक इंसान था जो तुरंत उठकर बोलता था- ‘अरे, मैं आऊं क्या? मैं चलूं क्या तेरे साथ?’ घर में सिर्फ काजी के पास ही वह केयरिंग एनर्जी थी।” रोहेद ने माना कि घर के तनावभरे माहौल में काजी तौकीर का यह दोस्ताना और मददगार रवैया उनके लिए बहुत मायने रखता था।
“एंटरटेनमेंट के लिए दूसरों को लपेटे में लेता था काजी”
घर के अंदर कई बार काजी तौकीर के दूसरों के साथ झगड़े और तीखी बहस देखने को मिली थी। लेकिन रोहेद ने खुलासा किया कि बाहर आने के बाद जब उन्होंने शो देखा, तो उन्हें समझ आया कि काजी असल में कैसे इंसान हैं।
रोहेद ने मुस्कुराते हुए कहा, “घर के अंदर हमें लगता था कि वह लोगों से बेवजह उलझ रहा है या दूसरों को लपेटे में ले रहा है। लेकिन अब बाहर आकर मुझे पता चला कि वह सच में कितना कमाल का बंदा है! उसने सिर्फ उन लोगों को लपेटे में लिया था, जो जनता के मनोरंजन के लिए जरूरी था। उसने पूरा गेम ऑडियंस के एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर खेला। उसके इस गेम प्लान और सोच के लिए मेरे दिल में उसकी बहुत इज्जत है।”
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रोहेद खान का बयान
रोहेद खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काजी तौकीर के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं बेघर हुए रोहेद खान के इस बयान ने काजी तौकीर की छवि को दर्शकों के बीच और मजबूत कर दिया है, धीरे-धीरे कई घरवाले काजी के सपोर्ट में आ रहे हैं और कई उनके खिलाफ भी हैं।





