Bhojpuri एक्ट्रेस Akshara Singh के ये Indo-Western Outfits करवा चौथ पर देंगे रॉयल लुक

Bhojpuri एक्ट्रेस Akshara Singh के ये Indo-Western Outfits करवा चौथ पर देंगे रॉयल लुक

करवा चौथ का त्योहार बेहद नजदीक आ चुका है। इस बार 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। अगर आप करवा चौथ पर इंडो वेस्टर्न आउटफिट पहनना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए है। फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के कुछ इंडो-वेस्टर्न लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।

करवा चौथ के लिए अक्षरा सिंह के ये ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न लुक्स

अगर आप अक्षरा सिंह की तरह बेहतरीन लुक पाना चाहती हैं, तो करवा चौथ उनके खूबसूरत और ट्रेंडी लुक्स को अपनाकर भीड़ से बिल्कुल अलग और खूबसूरत दिख सकती हैं। आइए आपको 4 बेहतरीन इंडो-वेस्टर्न लुक्स के बारे में बताते हैं।

मैरून शिमरी कॉरसेट इंडो वेस्टर्न लुक

इस बार करवा चौथ पर अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए अक्षरा सिंह का यह मैरुन शिमरी कॉरसेट ब्लाउज और ड्रेप्ड साड़ी लुक ट्राई कर सकती हैं।

स्टाइलिंग टिप्स- इस तरह का आउटफिट आप मार्केट से मिलता-जुलता खरीद सकती हैं या फिर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकती हैं। इसके साथ बालों का होई बन बनाएं और कानों में छोटे पर्ल इयररिंग्स या स्टड्स पेयर कर सकते हैं।

रॉयल ब्लू और मैजेंटा पिंक केप सेट

करवा चौथ पर आपको रॉयल लुक चाहिए, तो आप अक्षरा सिंह का रॉयल ब्लू और मैजेंटा पिंक केप सेट भी करवा चौथ के लिए एक शानदार ऑप्शन है। इस तरह की आउटफिट को आप ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

स्टाइलिंग टिप्स- इस आउटफिट्स के साथ आप खूबसूरत चोकर नेकलेस पहनें। बालों को सॉफ्ट कर्ल्स में खुला रखें और नेचुरल मेकअप चूज करें।

नेवी ब्लू धोती स्टाइल पैंट और इंडो-वेस्टर्न सेट

अगर आप करवा चौथ पर इंडो-वेस्टर्न लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो आप अक्षरा सिंह का नेवी ब्लू धोती स्टाइल पैंट जरुर ट्राई कर सकते हैं। पैंट के साथ जिगजैग पैटर्न वाला पल्लू आपके लुक में चार चांद लगाएगा।

स्टाइलिंग टिप्स- इस लुक के साथ आप सिल्वर या डायमंड वाला चोकर नेकलेस पहन सकती हैं। इसके साथ ही मैचिंग ब्रेसलेट पहनें, स्लीक पोनीटेल बनाएं और खूबसूरत आई मेकअप के साथ अपना लुक कम्प्लीट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *