IND vs WI 5th T20I, Bengaluru Weather Forecast Today: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। 2-2 की बराबरी पर खड़ी इस सीरीज का 5वां और फाइनल मुकाबला आज 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। जहां कैरेबियाई टीम भारत के खिलाफ भारत की मेजबानी में अपनी पहली सीरीज जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। वहीं, श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम विंडीज के खिलाफ लगातार घरेलू टी20 सीरीज जीत के सिलसिले को कायम रखना चाहेगी। लेकिन, इससे पहले आज बेंगलुरु के मौसम को लेकर अच्छी खबर नहीं है। बेंगलुरु में आज तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइये एक नजर यहां आज के मौसम के हाल पर डालते हैं।
क्या आज M Chinnaswamy में मैच बारिश से प्रभावित होगा?
एक्यूवेदर के मुताबिक, बेंगलुरु में आज यानी शनिवार को भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के दिन 90 प्रतिशत बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि मैच के दौरान शाम से रात तक 85 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान आसमान में पूरी तरह बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही एक या दो तूफान आने की संभावना भी 51 फीसदी जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बेंगलुरु में बारिश अलर्ट को देखते हुए मैच के ओवरों में कटौती की जा सकती है। वहीं, अगर मैच पूरी तरह बारिश से धुल जाता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप विजेता घोषित किया जाएगा।
Bengaluru में आज मैच के दौरान हर घंटे कैसा रहेगा मौसम?
| समय | मौसम का पूर्वानुमान |
|---|---|
| शाम 6 बजे | बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का टॉस होने से पहले दिनभर रुक-रुककर बारिश के आसार हैं। शाम 6 बजे 49 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में टॉस में देरी हो सकती है। |
| शाम 7 बजे | मैच शुरू होने के समय शाम को 7 बजे बारिश की 64 प्रतिशत संभावना व्यक्त की गई है। बारिश के चलते मैच देरी से शुरू हो सकता है। |
| रात 8 बजे | इस दौरान बारिश की संभावना घटकर 49 प्रतिशत तक रह जाएगी। इस दौरान पूर्व की ओर से करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। |
| रात 9 बजे | 9 बजे भी 49 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दोरान पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर से करीब सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। |
| रात 10 बजे | इस दौरान बारिश की संभावना बढ़कर 56 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही दक्षिण पूर्व से करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इस दौरान तूफान आने का भी अलर्ट जारी किया गया है। |
| रात 11 बजे | मैच के समय आखिरी घंटे 49 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान दक्षिण-पूर्व की ओर से करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है। |

