Batwara 1947 Twitter Reaction: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म ने दर्शकों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश के विभाजन के सबसे कड़वे और संवेदनशील इतिहास को दिखाती हैं। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के सोशल मीडिया पर रिव्यूज भी आने शुरू हो चुके हैं। कोई फिल्म को शानदार बता रहा है तो उदास हो रहा है। आइये जानते हैं पब्लिक क्या कहती है…
सोशल मीडिया पर आए पब्लिक रिएक्शन
‘बटवारा 1947’ का सबसे बड़ा आकर्षण सनी देओल और प्रीति जिंटा की आइकोनिक जोड़ी का फिर से एक साथ आना रहा है। जहां सनी देओल ने एक बेहद संवेदनशील, परिपक्व और रक्षक की भूमिका निभाई है, वहीं पूरे 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं प्रीति जिंटा ने अपने ‘हमीदा’ के किरदार से सभी का दिल जीत लिया है। इसके अलावा अभिनेत्री शबाना आजमी की दमदार एक्टिंग फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई पर ले जाती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई इसे ठीक-ठाक बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “फिल्म के पहले 20 मिनट ही इतने इमोशनल हैं कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं! सनी देओल ने कमाल कर दिया।”
दूसरे ने लिखा, “बहुत ज्यादा चिल्लाना: सनी देओल जोरदार आवाज में लंबे डायलॉग बोलने और जरूरत से ज्यादा चिल्ला रहे हैं और ड्रामेबाजी बहुत ज्यादा है।” तीसरे ने लिखा, “ब्लॉकबस्टर।” एक ने लिखा, “अभी तक की सबसे अच्छी फिल्म सनी पाजी ने कमाल कर दिया। इसे परिवार के साथ आराम से देख सकते हैं।” एक ने फिल्म को नॉर्मल बताया।
बता दें, इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने भी इंस्टाग्राम पर अपना रिव्यू शेयर किया है और फिल्म की खुलकर सराहना की। उन्होंने लिखा, “बटवारा 1947 एक बहुत ही संवेदनशील, दिल को छू लेने वाली और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाली फिल्म है। इसे हर किसी को ‘फर्स्ट डे, फर्स्ट शो’ देखना चाहिए। यह फिल्म याद दिलाती है कि इतिहास के सबसे बुरे दौर में भी दया और इंसानियत कैसे जिंदा रहती है।”




Stars from the Public

