Bank Holiday: सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशहरे पर कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday: सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशहरे पर कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday on Saturday: शनिवार आते ही बैंक ब्रांचों पर जाकर अपना काम निपटाने वाले ग्राहकों के मन में एक सवाल आ जाता है- इस शनिवार बैंक खुला रहेगा या नहीं। आरबीआई के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। लेकिन कौनसा शनिवार दूसरा है या कौनसा तीसरा या चौथा, यह अक्सर लोगों को याद नहीं रहता। 17 अक्टूबर को आ रहा शनिवार महीने का तीसरा शनिवार है। इसलिए इस दिन बैंक खुले रहेंगे। लेकिन यहीं एक पेंच है। तीसरे शनिवार के बावजूद एक राज्य में बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं।

इस राज्य में शनिवार को बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, 17 अक्टूबर को अगरतला जोन में बैंक बंद रहेंगे। यानी त्रिपुरा में शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, महासप्तमी के चलते यह छुट्टी दी गई है। आइए जानते हैं कि इसके बाद महानवमी और दशहरे पर कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।

अक्टूबर में आगे इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

17 अक्टूबर (महा सप्तमी): इस दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
19 अक्टूबर (दशहरा/महा नवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा): अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलॉन्ग में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
20 अक्टूबर (दशहरा/विजयादशमी/महानवमी): गंगटोक और इंफाल को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर (विजयादशमी/दुर्गा पूजा): अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
22 और 23 अक्टूबर (दुर्गा पूजा/दशैं): गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर (लक्ष्मी पूजा/विलय दिवस/महर्षि वाल्मीकि जयंती): अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
29 अक्टूबर (करवा चौथ): शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
31 अक्टूबर (सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती): अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।

डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू

भले ही इन दिनों बैंकों की छुट्टी हो, लेकिन डिजिटल बैंकिंग चालू रहेगी। आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर अपने कई बैंकिग काम निपटा सकते हैं। आजकल अधिकतर बैंकिंग काम ऑनलाइन हो जाते हैं। हालांकि, बड़ी मात्रा में कैश जमा कराने, लोन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जमा कराने जैसे कुछ कामों को लिए बैंक ब्रांच जाना पड़ जाता है। छुट्टियों वाले दिन ऐसे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *